फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का बुझा चिराग: बाहर खेलने गया मासूम, बुग्गी के नीचे दबकर हुई मौत; परिवार ने किया अंतिम संस्कार

Fri, 09 Aug 2024 08:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ में खेल रहे मासूम की बुग्गी के नीचे दबकर मौत हो गई। किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागडपुर में गोबर से लदी बुग्गी पर खेल रहे मुकर्रम (7) की बुग्गी के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंंची। पुलिस से कार्रवाई न करने के अनुरोध पर परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी वकील अहमद ने बताया कि वह मजूदरी करके अपने परिवार का पोषण करता है। शुक्रवार दोपहर उसका पुत्र मुकर्रम घर के पास खड़ी गोबर से लदी बुग्गी पर खेल रहा था। खेलते-खेलते बुग्गी अचानक पलट गई।

इस दौरान उसका पुत्र बुग्गी के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसे दी। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद वह अपने पुत्र को चिकित्सक के पास ले गया।
विज्ञापन


चिकित्सक ने उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर परिजनों ने उनसे मामले में कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। जिसके बाद पुलिस गांव से लौट आई। इसके बाद परिजनों ने मुकर्रम का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गांंव पहुंचे थे। लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें