फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी ने किया औचक निरीक्षण, अवैध निर्माण होता मिला

Wed, 03 May 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जीडीए वीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवैध निर्माण की सूचना पर जीडीए वीसी बुधवार को खुद ही मौके पर पहुंच गई। आरडीसी में उन्होंने निर्माणाधीन कई बिल्डिंगों का निरीक्षण किया। गौड़ मॉल के सामने उन्हें एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण होता मिला। उन्होंने प्रवर्तन विभाग के इंजीनियरों को फटकार लगाकर सीलिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि आरडीसी में कामर्शियल बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसका नक्शा पास नहीं कराया गया है। उनके ऑफिस में इसकी शिकायत आई थी। बुधवार सुबह वह बिना पूर्व सूचना के वहा गई तो शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध निर्माण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें