फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-8 में एक नहीं बनेंगे दो-दो अस्पताल

Sun, 18 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हॉस्पिटल। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कई सालों से वसुंधरा में अस्पताल की मांग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद ने लोगों की मांग पर एक नहीं बल्कि दो अस्पतालों के लिए जमीन आरक्षित कर ली है। वसुंधरा सेक्टर-8 में ही अब एक सुपर स्पेशलिटी और एक मिनी हास्पिटल बनाया जाएगा।      
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-7 और 8 की 102 एकड़ जमीन पर आवास विकास परिषद को अस्पताल, स्कूल समेत अन्य कम्युनिटी सुविधाओं का विकास करना था। दोनों सेक्टरों की जमीन का लैंडयूज चेंज किए जाने को लेकर लोगों को यह आशंका थी कि कम्युनिटी फैसिलिटी विकसित नहीं होंगी। इसके बाद लोगों ने मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी।

उधर, परिषद ने पिछले दिनों योजना का ले-आउट बदलते हुए यहां एक नहीं बल्कि दो अस्पतालों के लिए जमीन आरक्षित की है। सेक्टर-8 में ही प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का क्षेत्रफल करीब 17 हजार वर्गमीटर और मिनी अस्पताल का क्षेत्रफल ढाई हजार वर्गमीटर में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि ले-आउट में दो अस्पतालों के लिए जमीन आरक्षित की गई हैं। ले-आउट पास हो चुका है। जल्द ही सभी प्लाटों का आवंटन शुरू किया जाएगा।      

- अस्पतालों के सरकारी बनने पर संशय    
सूत्रों की मानें तो आवास विकास परिषद ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल की जमीन के आवंटन के संबंध में पत्र लिखा है। पर स्वास्थ्य विभाग बिना शुल्क दिए जमीन लेना चाहता है। उधर, परिषद जमीन को बिना शुल्क नहीं देना चाहता। ऐसे में अस्पतालों के सरकारी बनने पर संशय की स्थिति है।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें