फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी हादसा: बहन के साथ माता के दर्शन के लिए गईं थीं इंटीरियर डिजाइनर श्वेता, नहीं बची जान, बहन घायल

Sat, 01 Jan 2022 04:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वैष्णो देवी में भवन के पास हुई भगदड़ में श्वेता सिंह की मौत हो गई जबकि उनकी सरिता सिंह के पैर और हाथ में गंभीर चोट लगी है उनका कटरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी हादसे में मरने वाली श्वेता और उनका घर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के आगाज पर हर साल की तरह इस बार भी माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे, जहां भगदड़ के बाद 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, वहीं 15 लोग घायल हो गए। इस हादसे में गाजियाबाद की भी एक महिला श्वेता सिंह की मौत हो गई।

सीनियर इंटीरियर डिजाइनर थीं श्वेता

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर चार स्थित वार्तालोक सोसायटी में श्वेता सिंह पति विक्रांत और परिवार के सदस्यों के साथ रहती थीं। वह दिल्ली कनॉट प्लेस में डिजाइनिंग कम्पनी में सीनियर इंटीरियर डिजाइनर के पद पर वर्ष 2007 से काम करती थीं।

विज्ञापन


26 दिसंबर को श्वेता सिंह बहन सरिता सिंह और सोसायटी के छह सात लोगों के साथ वैष्णो देवी बस से गई थी। परिवार के परिचित दीवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3:00 बजे जम्मू कश्मीर पुलिस ने घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति विक्रांत सिंह अभी इंडोनेशिया में मर्चेंट नेवी में तैनात हैं।

वैष्णो देवी में भवन के पास हुई भगदड़ में श्वेता सिंह की मौत हो गई जबकि सरिता सिंह के पैर और हाथ में गंभीर चोट लगी है उनका कटरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के सदस्य श्वेता सिंह की बॉडी को लेने के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें