फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट पर एनएच-24 चौड़ीकरण का काम शुरू

Sun, 12 Feb 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एनएच-24 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-24 को 14 लेन करने के लिए एनएचआई ने यूपी गेट पर चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। चौड़ीकरण के बीच आ रहे डिवाइडर, फाउंटेन और गुम्मदों को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़क किनारे बेरिकेडिंग भी कर दी गई है।       
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की एनएच-24 के चौड़ीकरण की महत्वाकांक्षी योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली यूपी सीमा के यूपी गेट पर खुदाई और डिवाइडर को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली से मोहन नगर की तरफ जाने वाली सड़क पर बेरिकेडिंग कर डिवाइडर को हटाया जा रहा है। इसके बाद सड़क के किनारे बने फाउंटेन और गुम्मदों को भी हटाया जाएगा।

यूपी गेट पर बनी दोनों गुम्मदों से स्क्रीन भी निकाल ली गई है। इंदिरापुरम स्थित नीति खंड में बने एनएचआई के कार्यालय पर तैनात अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यूपी गेट पर चौड़ीकरण के बीच में आ रहे फाउंटेन और गुम्मदों को हटाया जा रहा है। इसके बाद एनएच 24 के किनारे अतिक्रमण को हटाने की योजना है।
विज्ञापन


गाजीपुर से यूपी गेट तक एप्रोच रोड बनाने का हो रहा काम मेरठ एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत गाजीपुर से यूपी गेट तक एनएच-24 के साथ ही एप्रोच रोड भी बनाई जा रही है। इस एप्रोच रोड के लिए खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है। एप्रोच रोड को यूपी गेट की तरफ कनेक्कट भी कर दिया गया है।  

जाम से मिलेगी निजात      
एनएच-24 चौड़ीकरण होने से जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पीकऑवर्स में एनएच-24 पर जबरदस्त जाम लगता है। वाहन चालकों को चंद मिनटों का रास्ता तय करने में कई घंटे लग जाते हैं। कई बार तो सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगते रहते हैं। हालांकि चौड़ीकरण का काम 2019 में पूरा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें