फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Encounter: एसटीएफ नोएडा और खानपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Mon, 27 Nov 2023 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा एसटीएफ और बुलंदशहर की खानपुर पुलिस की देर रात बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें एक 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन


बुलंदशहर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि रविवार देर रात एसटीएफ यूनिट गौतमबुद्धनगर और थाना खानपुर पुलिस टीम संयुक्त ऑपरेशन में लखावटी से खानपुर जाने वाले रास्ते पर ढकरौली बम्बे के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। 

उसी समय एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति सामने से आते दिखाई दिए। जिनको रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों लोगों ने पुलिस को देखकर बाइक तेजी से मोड़कर वापस भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया, इस बदमाशों ने अपनी बाइक ढकरौली बम्बे के कच्चे रास्ते पर मोड़ ली। 
विज्ञापन


बाइक मुड़ते ही फिसल कर गिर गई। बदमाशों ने पुलिस से घिरता देखा तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस पर एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार किया गया। 

दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश की पहचान दीपक निवासी ग्राम पारपा थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई। उसपर विभिन्न थानों में विद्युत अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर खानपुर थाने से 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें