गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट स्थित सेठ मुकंद लाल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची 71 वर्षीय नसीम का पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला जा चुका था। जिसको लेकर मतदाता ने शिकायत दर्ज कराई है, उनके द्वारा पोस्टल बैलट की मांग ही नहीं की गई थी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का आज मतदान जारी है। इस दौरान गाजियाबाद के एक पोलिंग बूथ पर गडबड़झाला सामने आया है। बुजुर्ग के बूथ पर पहुंचने से पहले ही उनका वोट पड़ चुका था।
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट स्थित सेठ मुकंद लाल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची 71 वर्षीय नसीम का पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला जा चुका था। जिसको लेकर मतदाता ने शिकायत दर्ज कराई है, उनके द्वारा पोस्टल बैलट की मांग ही नहीं की गई थी। उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम से फर्जी तरीके से किसने पोस्टल बैलट दायर की है, इसकी जांच कराई जाए।
नसीम के भाई ने बताया कि उनके परिवार से एक भी सदस्य ने पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं किया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि उनका वोट कैसे डाल दिया गया। सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला जब बूथ पर पहुंची तो पोस्टल बैलेट से उनका वोट पड़ चुका है। ये धांधली बीजेपी के इशारे पर हो रही है।