सीएम योगी ने मेरठ में भी लोगों को संबोधित किया। यहां उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे एक लाल पोटली के साथ घूमते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने संकल्प लिया है। आप कोई संकल्प नहीं कर सकते क्योंकि जब यहां दंगों में लोग मारे जा रहे थे तब आप सो रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन सांसद बनेगा या कौन विधायक बनेगा। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी महत्वपूर्ण है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। समाजवादी पार्टी की लाल टोपी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछते हुए कहा कि क्या आपने पिछले पांच सालों में दंगे देखे। 2017 से पहले रोज दंगे होते थे। आत्मसम्मान को वरीयता देने वाला कोई समाज महिला सुरक्षा के लिए खतरा बने तत्वों का समर्थन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के ख़िलाफ़ झूठे मुकदमें दर्ज़ कर उन्हें जेल में यातनाएं दी गईं। महीनों तक मुजफ्फरनगर जलता रहा कोई पूछने वाला नहीं था।
अखिलेश - जयंत पर साधा निशाना
सीएम योगी ने यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फिर से ये लोग दो लड़कों की जोड़ी बनाकर दंगों की भट्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को झोकने की साजिश के तहत आए हैं। जो विपक्षी नेता कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, आप लोगों ने साबित कर दिया कि मोदी वैक्सीन ही असरदार है और ये कोरोना को भी रोकेगा। भाजपा के नेताओं के ख़िलाफ़ झूठे मुकदमें दर्ज़ कर उन्हें जेल में यातनाएं दी गईं। महीनों तक मुजफ्फरनगर जलता रहा कोई पूछने वाला नहीं था। फिर से ये लोग दो लड़कों की जोड़ी बनाकर दंगों की भट्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को झोकने की साजिश के तहत आए हैं।