फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack on Owaisi: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 04 Feb 2022 04:03 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।

सार

असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार शाम मेरठ के किठौर में चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौट रहे थे जब पिलखुआ के पास छजारसी टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी पर गोली चलाई गई। गोली लगने से गाड़ी के टायर पंचर हो गए, जिसके बाद ओवैसी दूसरी गाड़ी से आगे निकल गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपी युवक सचिन और शुभम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर को दोनों की कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस ने बड़ी एहतियात बरती। पुलिस बल कचहरी में लगाया गया जबकि दोनों की पेशी हुई पुलिस लाइन में। इसके लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस को आशंका थी कि आरोपियों के साथ पेशी के दौरान अनहोनी हो सकती है।

विज्ञापन


सचिन नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरियाई का निवासी है जबकि शुभम सहारनपुर के नकुड़ के गांव सांपला का है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बृहस्पतिवार शाम ओवैसी की कार पर फायरिंग की। ओवैसी मेरठ में चुनावी जनसंपर्क कर दिल्ली लौट रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा पर उनकी कार पर गोलियां चलाई गई। सचिन को मौके से पकड़ लिया गया था जबकि शुभम को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया था। ओवैसी की कार के चालक यामीन ने पिलखुवा थाना में जानलेवा हमला (धारा 307) की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए जिला न्यायालय में पेश न करते हुए पुलिस लाइन से ही सारी प्रक्रिया पूरी की गई।

सुबह से ही कचहरी के बाहर जमे लोग, हंगामा

ओवैसी पर हमले के दोनों आरोपियों की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाना था। इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कुछ अधिवक्ताओं को भी अंदर जाने से रोक दिया। इस पर अधिवक्ता बिफर गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को कचहरी परिसर से बाहर करते हुए गेट बंद कर दिया। केवल अधिवक्ताओं और जरूरी वादों से संबंधित पेशी पर लाए गए अभियुक्तों को ही अंदर जाने दिया गया। दोपहर होते होते काफी संख्या में भीड़ एकत्र होने के कारण कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जुटाए साक्ष्य

छिजारसी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला निवाड़ी गाजियाबाद के संयुक्त निदेशक डॉ. सुधीर कुमार विशेषज्ञ टीम के साथ पहुंचे। संयुक्त निदेशक की जांच टीम में विशेषज्ञ जांच अधिकारियों (एफएसएल) के अलावा गाजियाबाद और हापुड़ जनपद की फॉरेंसिक टीम के अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के ओवैसी की गाड़ी के खड़े होने की दूरी को नापा और छिजारसी पुलिस चौकी की कार पर गोली चलाने का डैमो किया। संयुक्त निदेशक ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए गए। जिस गाड़ी पर आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई, उस कार का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

ओवैसी पर हमले का बाद गढ़ में बढ़ाई सख्ती, शनिवार को जनसभा

छिजारसी टोल पर बृहस्पतिवार को ओवैसी पर हमले के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गढ़ में भी शनिवार को ओवैसी की जनसभा है, इसको लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। शुक्र्तवार को पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना चेकिंग के वाहनों को आगे जाने नहीं दिया गया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि ब्रजघाट चेक पोस्ट, स्याना चौपला चेक पोस्ट, बहादुरगढ़ में बुलंदशहर बॉर्डर चेक पोस्ट और नानपुर में पुलिस चौकी की तरफ आने वाले 200 से अधिक वाहनों की चेकिंग की।

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह और सुरक्षा बलों के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर, चांदनेर, पलवाड़ा, पसवाड़ा समेत कई संवेदनशील गांवों में पैदल मार्च किया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी दबाव, डर और प्रलोभन के बिना प्रत्येक व्यक्ति निडर होकर मतदान करें। पुलिस और प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें