सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
टायर हुए पंचर तो दूसरी गाड़ी से निकले दिल्ली
घटना के बाद ओवैसी दूसरी कार से दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरी कार पर चार राउंड फायर हुए। 3-4 लोग थे, सब भाग निकले और हथियार वहीं छोड़ गए। गोली लगने से गाड़ी की टायर पंक्चर हो गई। हम महफूज हैं।
उनके काफिले में सवार युवक बाबा ने बताया कि ओेवैसी किठौर से हापुड़ होते हुए मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान पिलखुवा के पास छजारसी टोल प्लाजा पर कार से आए हमलावरों ने फायरिंग की। घटना के बाद हमलावरों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन खुद को घिरा देख पैदल ही भागने लगे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीछा करते हुए एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपियों की पहचान सचिन निवासी बादलपुर गौतमबुद्ध नगर और शुभम निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वे ओवैसी के 'हिंदू विरोधी' बयानों से आक्रोशित थे।
डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने बताया कि ओवैसी की कार पर गोली के दो निशान मिले हैं। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। उधर, देर शाम आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।