फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By Election: सपा ने अन्य दो सीटों पर भी खोले अपने पत्ते, खैर से चारू कैन और गाजियाबाद से सिंह राज को टिकट

Thu, 24 Oct 2024 04:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। कल ही सपा ने इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों के सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का एलान किया था।
विज्ञापन
डॉ. चारू कैन और सिंह राज जाटव - फोटो : स्रोत- स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) ने खैर और गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। खैर से सपा ने डॉ. चारू कैन और गाजियाबाद से सिंह राज जाटव को टिकट दिया है। सपा अब सभी नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। वहीं भाजपा ने सीसामऊ विधानसभा सीट से सुरेश अवस्थी को टिकट दिया है।
विज्ञापन

 

प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में काफी इंतजार के बाद कांग्रेस ने कल ही अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया था। साथ ही सपा की ओर से कहा गया था कि इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे। सपा सात सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी थी, खैर और गाजियाबाद सीट पर पेंच फंसा था, लेकिन कल के निर्णय के बाद सपा ने शेष बची दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम साफ कर दिए हैं।
विज्ञापन

सपा ये सीटें कांग्रेस को देने को तैयार थी
सपा ने पहले कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट दी थी, लेकिन कांग्रेस 5 सीटों पर लड़ने के लिए अड़ी हुई थी। हालांकि, अखिलेश यादव मंगलवार को कांग्रेस को एक और सीट फूलपुर देने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन, बताते हैं कि राहुल और अखिलेश की वार्ता के बाद कांग्रेस के सिंबल पर प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें