फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namo Train: जर्मन राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने की नमो भारत ट्रेन में यात्रा, एनसीआरटीसी के प्रयासों की प्रशंसा

Thu, 24 Oct 2024 04:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

डॉ. एकरमैन ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन तक नए युग की पारगमन प्रणाली नमो भारत ट्रेन में तेज़, सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव किया। 
विज्ञापन
जर्मन राजदूत महामहिम डॉ. फिलिप एकरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जर्मन राजदूत महामहिम डॉ. फिलिप एकरमैन ने भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर के दौरे के दौरान नमो भारत ट्रेन में यात्रा का आनंद लिया। इस मौके पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल भी उनके साथ थे। दौरे पर एकरमैन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें परियोजना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

डॉ. एकरमैन ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन तक नए युग की पारगमन प्रणाली नमो भारत ट्रेन में तेज़, सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव किया। उन्होंने आरामदायक क्षेत्रीय आवागमन के लिए सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए आरआरटीएस स्टेशनों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं और नमो भारत ट्रेनों की विशेषताओं की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन क्षेत्र में सतत विकास की दिशा में आरआरटीएस को सबसे हरित साधनों में से एक बनाने के प्रयासों की भी तारीफ की। 

इस बीच उन्होंने दुहाई आरआरटीएस डिपो में अत्याधुनिक संचालन नियंत्रण केंद्र का भी जायजा लिया, जहां एनसीआरटीसी की टीम ने भारत में अपनी तरह की इस पहली परियोजना के लिए अपनाई जा रही कई अभूतपूर्व तकनीकों से उन्हें रूबरू करवाया। डॉ. एकरमैन ने इस बड़े पैमाने की जटिल परियोजना के समय से कार्यान्वयन के लिए भी एनसीआरटीसी के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर के कुशल संचालन के लिए एनसीआरटीसी और डॉयचे बान (डीबी) की भारतीय सहायक कंपनी के बीच भारत-जर्मनी साझेदारी की भी सराहना की।

जर्मन राजदूत की यात्रा, भारत और जर्मनी के बीच सतत परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को दर्शाती है। इस यात्रा का समापन दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो में वृक्षारोपण के साथ हुआ।
विज्ञापन

वर्तमान में, नमो भारत सेवाएं 42 किलोमीटर के खंड में संचालित हैं, जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ सहित नौ स्टेशन शामिल हैं। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड के जुड़ने से नमो भारत के संचालित खंड की लंबाई जल्द ही 54 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगी, जिसके बाद आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर भी नमो भारत ट्रेन सेवाएँ उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें