फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर (गाजियाबाद)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर स्थित गांव कलछीना के समीप मंगलवार रात कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक प्रिंस की मौत हो गई और उसके तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-87 निवासी देवराज पांचाल की शिकायत के अनुसार उनका पुत्र प्रिंस (24) अपने दोस्त हरकेश, सुमित व अन्य के साथ मंगलवार रात कार से हरिद्वार स्नान करने जा रहा था। रात करीब दो बजे जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांव कलछीना के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रिंस व उसके तीनों दोस्त घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस के अन्य साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि देवराज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें