फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान नहीं तो जेल की हवा खाने को रहें तैयार

Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
suger mill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील में द्विपक्षीय बैठक बुलाई गई। मिल प्रबंधन ने प्रशासन से भुगतान शेड्यूल तय करने के लिए एक माह का समय मांगा है। इस दौरान तहसीलदार ने प्रबंधन से दो टूक कहा है कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो जेल की हवा खाने को तैयार रहें।
विज्ञापन


बैठक में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारियों का रुख काफी सख्त रहा। जिला गन्नाधिकारी ने बताया कि मोदी शुगर मिल पर किसानों का वर्तमान सत्र का करीब 170  करोड़ बकाया था, जिसमें से मिल करीब 30 करोड़ का भुगतान कर चुका है। अब शेष बकाया 140 करोड़ है। मिल में करीब पचास करोड़ रुपये की चीनी का स्टॉक है।

इस पर एसडीएम ने मिल प्रबंधन से कहा कि शेड्यूल बताएं कि किस प्रकार किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस पर प्रबंधन ने कहा कि उनको करीब एक माह का समय दिया जाए। इस पर तहसीलदार विजय शंकर ने कहा कि शासन ने 120 दिन के भीतर मिल से किसानों का समस्त भुगतान कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भुगतान नहीं तो जेल की हवा खाने को तैयार रहें। बैठक में जिला गन्नाधिकारी नमिता कश्यप, ज्येष्ठ गन्नाधिकारी संजय सिंह शिशौदिया के अलावा प्रबंधन की ओर से मोदी शुगर मिल के उपाध्यक्ष के पी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह और लाइजनिंग आफिसर आशीष गुप्ता मौजूद रहे।

इस पर प्रबंधक के पी सिंह ने एसडीएम से भुगतान शेड्यूल बनाने के लिए एक दिन का समय मांगा, जिस पर एसडीएम ने अपनी सहमति दे दी। प्रशासन के मिजाज में आए बदलाव को लेकर मिल प्रबंधकगण हैरत में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें