फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मचा बवाल: सभासद के भतीजे को पीटा... जमकर हुआ पथराव; महिलाओं ने छतों से पत्थर फेंके

Tue, 24 Sep 2024 07:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर के औरंगाबाद में एक सभासद के भतीजे को पीटने पर बवाल मच गया। इतना ही नहीं विवाद के दौरान जमकर पथराव भी हुआ। फैसला करने पहुंचे सभासद को गोली मारने की धमकी दी गई। महिलाओं ने छतों से पत्थर फेंके और एक बाइक में आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दो पक्षों में बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा के मोहल्ला गूली में सोमवार रात मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। फैसला करने पहुंचे सभासद को आरोपियों ने भरी पंचायत में गोली मारने की धमकी देते हुए गाली गलौंच कर दी।

विज्ञापन


आरोपी पक्ष ने सभासद पक्ष के लोगों को वहां से दौड़ा लिया। वहीं महिलाओं ने घरों की छतों से पथराव करते हुए बाइकों में तोड़फोड़ कर डाली। एक बाइक में आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। सभासद की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है।

मोहल्ला अजीजाबाद निवासी अनस सोमवार रात मोहल्ला गुली निवासी मौसा शौकत के यहां गया था। वहां से लौटते वक्त फैजान और सभासद के भतीजे अनस के बीच विवाद हो गई। जिस पर फैजान ने अनस की पिटाई कर दी। अनस ने कॉल करके सभासद इखलाख कुरैशी को घटना की सूचना दी। सूचना पर सभासद मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत में मामले का निपटारा हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान फैजान और हसीन वहां पहुंचे और सभासद के साथ गाली गलौज करते हुए भरी पंचायत में गोली मारने की धमकी दे डाली। बाद में आरोपी पक्ष से चार लोग हाथों में हथियार और लाठी डंडे लेकर पहुंचे और सभासद और उसके साथियों को दौड़ा लिया।

इसी दौरान महिलाओं ने घरों की छतों से पांच मिनट तक पथराव किया। मारपीट और पथराव में आसू, जावेद, गुल्लू, मुजम्मिल, दाऊद घायल हो गए। बाद में आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के लोगों की कई बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। एक बाइक में आग आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकारकर भीड़ को तितर बितर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लिया है।

सभासद ने तहरीर दी,पुलिस ने लौटा दी
सभासद इखलाख कुरैशी का कहना है कि हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई थी। एसओ ने फैसला करने का दवाब बनाते हुए तहरीर लौटा दी। एक आरोपी को पुलिस रात हिरासत में लेकर थाने लाई थी। जिसे रात में ही छोड़ दिया गया। आरोपी दबंग है।
विज्ञापन

पुलिस ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी घटना की जानकारी
थाना पुलिस ने मारपीट, पथराव और बाइकों में तोड़फोड़ की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। सोमवार देर रात की वारदात के बारे में मंगलवार शाम तक पुलिस अधिकारी अनजान बने रहे। चौकी इंचार्ज से लेकर थानेदार तक सोमवार रात से मंगलवार शाम तक मामले को मैनेज करने में जुटे रहे। खुद थानाध्यक्ष भी अधिकारियों के साथ मीडिया से वारदात को छिपाने में लगे रहे।

वारदात के बारे में जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष से इसकी जानकारी की जाएगी। दोनों पक्षों में विवाद क्या और क्यों हुआ तथा वारदात के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई, इसके बारे में थानाध्यक्ष से जबाव मांगा जाएगा। --- शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें