फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत; एक शव को रात भर कुचलते रहे वाहन, शव की शिनाख्त नहीं

Fri, 03 May 2024 03:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पहला हादसा नेशनल हाईवे-9 पर रसूलपुर बहलोलपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जबकि दूसरा स्याना रोड पर दयानतपुर गांव के पास हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा नेशनल हाईवे-9 पर रसूलपुर बहलोलपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जबकि दूसरा स्याना रोड पर दयानतपुर गांव के पास हुआ है।

विज्ञापन


जनपद मेरठ के थाना लोहियानगर के गांव ज़ाहिदपुर निवासी आशीष (26) पुत्र बॉबी नगर निगम में चालक के पद पर कार्यरत था। वह गुरुवार को बुलंदशहर जनपद के गांव सठला में अपने ननिहाल गया था। रात को करीब 11 बजे वह बाइक से घर वापस आने के लिए निकला था। देर रात को वह जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के दयानतपुर के पास बने गन्ना सेंटर के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया और वह सड़क किनारे झाड़ियो में गिर गया। सुबह करीब छह बजे के आसपास जब किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने वहां क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी और पास की झाड़ियों में युवक का शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

नेशनल हाईवे-09 पर अज्ञात की दर्दनाक मौत
दूसरी घटना में नेशनल हाईवे-09 नए बाईपास पर रसूलपुर बहलोलपुर के फ्लाईओवर के पास देर रात किसी अज्ञात वाहन ने शख्स को टक्कर मार दी। शव के ऊपर से पूरी रात वाहन गुजरते रहे, जिससे शव के चीथड़े उड़ गए। सुबह शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें