फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में एनकाउंटर: एक के पैर में लगी गोली, मांस की कर रहे थे तस्करी; मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 04:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी

सार

गाजियाबाद के मसूरी में एक मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। पीकअप में मांस भरा हुआ था। बदमाशों से तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाहल चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में ढबारसी गांव के शहजाद व सददाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पीकअप में मांस लेकर उसको सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने उनको चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहजाद में गोली लगी, उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पर गोकशी, मारपीट समेत अन्य मामलों के नौ मुकदमे दर्ज हैं।

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को नाहल चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी एक पीकअप आती दिखी। पुलिस ने चालक को रूकने का इशारा किया तो उसने पीकअप को दौड़ा दिया। इसके बाद पुलिस का शक गहराया और पुलिस टीम ने उसको पीछा शुरू कर दिया।

इसकी भनक लगने पर पीकअप में चालक के बराबर में बैठे युवक ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। किसी तरह पुलिस टीम ने अपने आप को बचाया।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायर किया तो एक गोली युवक के पैर में लगी। दोनों से दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। तलाशी लेने पर पीकअप में करीब आठ कुंतल मांस बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि शहजाद पर पशु क्रूरता, गोकशी, मारपीट के कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सददाम पर मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें