फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कई गुना रुपये वापस मांगने पर दो भाइयों ने किया था रालोद नेता पर हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 02:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए हमलावर संजय नगर के रहने वाले राशिद और साहिब हैं दोनों सगे भाई हैं। राशिद राजनगर में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने लोकेश से डेढ़ लाख रुपये दिए थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के राजनगर में गौर मॉल के पास 16 अप्रैल को दिनदहाड़े रालोद नेता लोकेश चौधरी की हत्या की प्रयास के मामले का कविनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया है। लोकेश चौधरी पर दो भाइयों ने हमला किया था। पूछताछ में हमलावरों ने बताया कि उन्होंने लोकेश से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे जिसमें से करीब 1.30 लाख रुपये लौटा भी चुके हैं लेकिन अब वह 4 से 5 लाख रुपये बकाया बताकर रोजाना दुकान पर आकर अभद्रता करने लगा। इसलिए उन्होंने उसपर हमला किया।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए हमलावर संजय नगर के रहने वाले राशिद और साहिब हैं दोनों सगे भाई हैं। राशिद राजनगर में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने लोकेश से डेढ़ लाख रुपये दिए थे जिसमें से उन्होंने करीब 1.30 लाख रुपये लौटा भी दिए लेकिन लोकेश जहां भी उन्हें दिखाई देता वह उनसे तकादा करता था और गाली गलौज कर अभद्रता करता। इससे परेशान होकर उन्होंने उस पर हमला करने की साजिश रची। डीसीपी ने बताया कि हमलावरों के पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है।

लोकेश की रीड की हड्डी में फंसी है गोली 
एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि लोकेश की हालत ठीक है लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि उसकी रीड की हड्डी में एक गोली फंसी है। ऑपरेशन कर उसे भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई 
डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लोकेश के पास सूदखोरी का लाइसेंस नहीं होने की बात सामने आई है। अगर वह ब्याज पर पैसे देकर उगाही करता है तो इस संबंध में शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें