फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राहगीरों से झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई चोरी की स्कूटी बरामद की है। जांच में स्कूटी दिल्ली से चोरी हुई पाई गई।
विज्ञापन




एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में तैनात उपनिरीक्षक असद अली बुधवार शाम पुलिस टीम के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चित्रावन सोसायटी के पास स्कूटी सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सैन विहार निवासी मानिक उर्फ मनीष गुप्ता और बागू की लट्ठमार कॉलोनी निवासी आकाश के रूप में हुई। पुलिस ने स्कूटी के कागजात मांगे तो आरोपी उन्हें नहीं दिखा सके। स्कूटी की आगे की नंबर प्लेट गायब थी, जबकि पीछे नंबर प्लेट लगी थी। ई-चालान एप पर जांच करने पर स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। साथ ही जानकारी लगी कि स्कूटी एक दिन पहले ही दिल्ली से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में 13 अक्तूबर 2026 को केस दर्ज मिला। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक दिन पहले दिल्ली से स्कूटी चोरी की थी। इसके बाद उसकी नंबर प्लेट बदलकर आसपास के क्षेत्रों में लूटपाट करने की फिराक में थे। एसीपी का कहना है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें