फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर एक की मौत

Mon, 25 Sep 2023 03:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

दवाई लेने जा रहे एक बाइक सवार दंपती को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की पत्नी की मौत हो गई है। वहीं शख्स घायल है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रमीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से दवाई लेने जा रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


जिसे बाद में मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के गांव खुसरूपुर निवासी सोनू (25) सोमवार दोपहर अपनी पत्नी पूजा (20) के साथ किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल से अहमदगढ़ जा रहे थे। चेहरा नगला मोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। 

पीछे से ट्र ने बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही आरोपी ट्रक चालक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिसके बाद बाइक सड़क किनारे जा गिरी। उसमें आग लग गई। जबकि, हादसे में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें