फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ रोड तिराहे का बदला स्वरूप, लगा 25 फीट का भव्य त्रिशूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों को संवारने की कड़ी में नगर निगम ने मेरठ रोड तिराहे का कायाकल्प कर दिया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर के नीचे दो बड़े जंक्शन तैयार किए गए हैं। इनमें से एक जंक्शन पर स्थापित 25 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल और भगवान शिव की भव्य पेंटिंग्स राहगीरों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।



महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि विकास के साथ शहर के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चूंकि यह मार्ग ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मंदिर की ओर जाता है और कांवड़ यात्रा का मुख्य रूट है, इसलिए इसे ''''शिव थीम'''' पर सजाया गया है। रात के समय विशेष लाइटिंग से त्रिशूल और पेंटिंग्स और अधिक आकर्षक दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अभियंता (निर्माण) नरेंद्र कुमार चौधरी के अनुसार, विजयनगर मार्ग पर 831 वर्ग मीटर में जंक्शन-1 बनाया गया है, जहां बेंच और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की गई है। वहीं, आनंद विहार व अप्सरा बॉर्डर की ओर 1600 वर्ग मीटर में जंक्शन-2 विकसित हुआ है। दोनों स्थलों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और ग्रिल लगाकर क्षेत्र को धूल-मुक्त बनाया गया है, जिससे राहगीरों को जाम और प्रदूषण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें