ट्रेनें अब 30 अगस्त तक पुराने शेड्यूल पर ही दौड़ेंगी। नया टाइम टेबल अब एक जुलाई की बजाय एक अक्तूबर 2016 से लागू होगा। रेलवे अधिकारियों ने पुराने टाइम टेबल की वेलिडिटी बढ़ाकर 30 अगस्त तक कर दी है।
‘रेल हमसफर’ सप्ताह में अफसरों ने जानी यात्रियों की परेशानी
गाजियाबाद। ‘रेल हमसफर’ सप्ताह में दूसरे दिन रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर पानी और खाने की गुणवत्ता की जांच की। डीटीएम डीके चोपड़ा, स्टेशन अधीक्षक केएल शुक्ला ने दुकानदारों और वेंडरों को खाने की गुणवत्ता मानकों के मुताबिक रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्लेटफार्म पर बने वाटर पोस्ट से पानी के सैंपल लेकर जांच की। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों से फीड बैक भी लिया गया। डीटीएम ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मेंटेन न करने वाले दुकानदारों और वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे सप्ताह चेकिंग की जाएगी।