फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण रद्द ट्रेनें अभी नहीं लौटेंगी पटरी पर

Sun, 15 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के कारण 17 दिसंबर से रद्द की गई ट्रेनें रविवार को पटरी पर नहीं लौट सकी। रेलवे ने कोहरे को देखते हुए ट्रेनों का निरस्तीकरण 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। ऐसे में रेल यात्रियों को अभी एक महीना और परेेशानियों का सामना करना पड़ेगा।दिसंबर महीने से ही उत्तर भारत में कोहरा पड़ना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


क निरस्त कर दिया था। हालांकि इनमें से तीन ट्रेनों को री-स्टोर कर दिया गया है। कोहरे के हालात अभी भी नहीं सुधरे। रेलवे के पीआरओ विनोद कुमार ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों केे निरस्तीकरण की अवधि बढ़ाकर अब 15 फरवरी तक कर दी है। 15 फरवरी के बाद यह ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी।

आज फिर गिरेगा तापमान, सर्दी बढ़ेगी
रविवार को शीतलहर से थोड़ी राहत जरूर रही, लेकिन सोमवार से मौसम का मिजाज फिर गड़बड़ा सकता है। शनिवार रात वेस्ट यूपी में कई स्थानों पर हुई बारिश का असर गाजियाबाद में भी दिखाई दिया। रविवार को दिन में तो गर्मी रही, लेकिन शाम होते-होते सर्दी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को तापमान और नीचे लुढ़केगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान में 3 डिग्रंी सेल्सियस की गिरावट लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास कराएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कई दिन तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें