फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुले नाले में गिरा तीन साल का मासूम, मौत

विज्ञापन
काशू का फाइल फोटा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। शहर के मोहल्ला रमपुरा में खुले नाले में गिरकर तीन साल के मासूम काशू की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी काशू पुत्र अनुज शनिवार दोपहर घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता उसकी तलाश शुरू की। आसपास के घरों में पूछताछ करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों को शाम के समय मासूम का शव नाले में दिखाई दिया। जिसके बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि नगर में अधिकतर नाले खुले पड़े हैं, जिसके कारण इस प्रकार का हादसा हुआ है। भारी भरकम बजट के बावजूद नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर पालिका नालों को पटवाती तो इस प्रकार की दुर्घटना न होती। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए परिजनों को शांत कराया। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि लोगों को समझाकर शांत किया गया है। पीडि़त परिवार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मां का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम की नाले में गिर कर मौत हो जाने की सूचना पर पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे की मां का रो रो कर बुरा हाल था।

गढ़ में गिरे मासूम का आज तक नहीं लगा सुराग

गढ़मुक्तेश्वर में 31 जुलाई 2024 को बारिश के दौरान नई बस्ती में तीन साल के मासूम शिवा की भी खुले नाले में गिरकर मौत हो गई थी। वह भी घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। लेकिन विडंबना रही कि आज तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को बच्चे का शव तक नसीब नहीं हुआ। आज भी परिजन अपने बच्चे को याद करते हुए सिसक रहे हैं। यहां भी नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा एक परिवार को भुगतना पड़ा था।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता इंद्रपाल सिंह ने बताया कि नाले का पुननिर्माण कराने के लिए बहुत समय पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रकार के हादसे को रोकने के लिए नाले को ढक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें