फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शांतिभंग करने के आरोप में तीन महिला सहित एक पुरुष को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ हलका लेखपाल ने 12 नामजद व 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद तीन महिलाओं के साथ एक पुरुष को शांतिभंग करने की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


डासना के लेखपाल अनुपम मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि मोहल्ला बाजीगिरान डासना स्थित खसरा नंबर 2211 रकबा 3.010 हेक्टेयर पर कुछ लोगों ने झुग्गी झोंपड़ी बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। इसे पुलिस व राजस्व विभाग टीम द्वारा कब्जामुक्त कराने के दौरान कब्जा धारियों ने टीम पर पत्थरबाजी कर जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल ने रियाजुद्दीन उर्फ राजू, जुबैर, भोला, यासीन, इरशाद, शाहिद, सदीगन, सानिया, महक, रिजवाना उर्फ रज्जो, पारो व इरफान के अलावा 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियांश्री पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 लोगों को नामजद व 20 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी जुबैर के साथ सानिया, महक व खदीजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें