फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: मां ने तीन साल की बच्ची को जहर देखकर की खुदकुशी, यह देख पति ने भी दी जान

Wed, 03 Apr 2024 05:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
अंकुर, शालू और निशा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के गांव रेवड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या। पहले महिला निशा ने अपनी दो साल की बेटी शालू को जहर दिया और फिर खुद खाया लिया। पत्नी को बेहोशी की हालात में देखकर पति अंकुर ने खुद को आग लगा दी। तीनों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पति अंकुर को जलता देख आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और फिर मेरठ के सुभारती अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद निशा व शालू को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। बुधवार को किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें