फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: भोजपुर की एक फैक्टरी में बॉयलर फटा, तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

Fri, 28 Mar 2025 08:48 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में बॉयलर फटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में भोजपुर के योगेन्द्र कुमार (48), मोदीनगर के अनुज (27) और जेवर के अवधेश कुमार (21) शामिल हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में बॉयलर फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक श्रमिक  घायल हो गया। घटना से गुस्साए परिजनो और ग्रामीणों ने  मुआवजे की मांग को लेकर  हंगामा किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने मांग पूरी हुए बिना शव नहीं उठाने दिए।

विज्ञापन


गांव दतैड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि मुलरूप से पिलखुवा निवासी अनमोल पंसारी की नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में पेपर को बेलने वाले लोहे के रोल्स पर रबर चढाई जाती है। बृहस्पतिवार रात की शिफ्ट में चार श्रमिक योगेंद्र, अनुज, अवधेश और लक्की काम कर रहें थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। 

बॉयलर की चपेट में आकर योगेन्द्र चौधरी 48 निवासी गांव मुकीमपुर थाना भोजपुर,अनुज 27 निवासी कृष्णानगर मोदीनगर व अवधेश 21 कुमार निवासी जहांगीरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्वनगर की मौके पर मौत हो गई,जबकि  लक्की निवासी गांव सुहाना थाना निवाड़ी घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होने हंगामा करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा देने और और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं की जाएगी तब तक शव नहीं उठाने दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


फैक्टरी में हुए हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और एक श्रमिक घायल हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है।-
ज्ञानप्रकाश राय एसीपी मोदीनगर

ये भी पढ़ें: 'लापरवाही में गई सना की जान': प्रसव के दौरान बहा अत्यधिक रक्त, परिजन बोले- पैसे मांगने में व्यस्त था स्टाफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें