खोड़ा के रहने वाले रोहित पांडे ने बताया कि शनिवार रात को खोड़ा का रहने वाला अमन सिंह और त्रिलोकपुरी दिल्ली के रहने वाले रजत कुमार दोस्त भी आ गये। तीनों ने शराब पीनी शुरू की। इसी दौरान छोटा पैग बनाने को लेकर विवाद हो गया। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट भी होने लगी।
रोहित के सीधे हाथ में बोतल का कांच लग गया। नशे में धुत रोहित ने हाथ से खून टपकते हुए का वीडियो भी बनाया। गानों पर डांस कर शोर शराबा करते हुए हंगामा भी किया। काफी देर तक तीनों के शांत नहीं होने पर रात को एक बजे पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। इंदिरापुरम थाना पुलिस देर रात तीनों युवकों को थाने ले आई।
12 हजार रुपये महीने पर लिया वन बीएचके
शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाले रोहित ने बताया कि पांच माह पहले अपार्टमेंट में वन बीएचके फ्लैट लिया था जबकि वैशाली की हाईराइज सोसायटी में टू बीएचके फ्लैट 12 से 18 हजार रुपये है जबकि अपार्टमेंट में किराया इससे भी कम है। ऐसे में दोगुने रेट पर फ्लैट लेने के बारे में पूछने पर रोहित शर्मिंदा हो गया। रोहित का दोस्त अमन एकाउंटेंट है और रजत सीए की तैयारी कर रहा है। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।