फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली का भाई बना हैवान: घर छोड़ने के बहाने छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन सब दंग

Sat, 23 Dec 2023 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

छात्रा की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह युवक की बाइक पर घर के लिए जाने लगी, लेकिन आरोपी ने बाइक को जंगल में रोक कर उसको गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बहन की सहेली को घर छोड़ने जा रहे युवक ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एक गांव की रहने वाली छात्रा ने तहरीर देते हुए बताया कि 19 दिसंबर को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज से घर के लिए जा रही थी। जैसे ही वह कॉलेज से कुछ दूरी पर पहुंचीं तो उसकी सहेली सड़क पर बैठ गई। उसने उससे बैठने का कारण पूछा, तो सहेली ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए भाई को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर के बाद उसका भाई वहां पहुंच गया। युवक अपनी बहन समेत पीड़िता को बाइक पर लेकर चल दिया। 
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर आरोपी ने अपनी बहन को अपने घर पर छोड़ कर उसे भी उसे घर तक छोड़कर आने के लिए कहा। जिसके चलते वह युवक की बाइक पर घर के लिए जाने लगी, लेकिन आरोपी ने बाइक को जंगल में रोक कर उसको गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि छात्रा की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें