लोनी। लोनी निवासी साढ़े तीन साल के प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन ने रविवार को द्वारका में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की। वह इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के धावक रहे।
प्रत्यक्ष ने द्वारका 10 के रन वर्जन 2.0 में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वह दो बार तीन-तीन किलोमीटर की दौड़ पूरी कर मेडल जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य प्रतिभागियों को भी प्रेरित किया। आयोजकों ने सामाजिक माध्यमों पर प्रत्यक्ष की फोटो जारी की थी। दौड़ के बाद प्रत्यक्ष को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। प्रत्यक्ष के पिता अंकित बंसल उनके कोच हैं। उनकी बहनें अद्रिका और अन्विका भी मैराथन में हिस्सा लेकर मेडल जीत चुकी हैं।