फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार का वाइपर तोड़ती महिला का वीडियो वायरल, पुलिस जांच को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा कार का वाइपर तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित एक अपार्टमेंट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन




वीडियो में महिला अपार्टमेंट के बाहर खड़ी एक कार का वाइपर तोड़ती दिख रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपार्टमेंट के बाहर कार खड़ी होने से नाराज थी। इसी नाराजगी के चलते उसने कार के वाइपर को नुकसान पहुंचाया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, पुलिस को अभी तक इस घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है। सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें