फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुकदमा वापस न लेने पर दी हनीट्रैप में फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जानलेवा हमले के मामले में जेल से जमानत पर छूटे आराेपी ने गांधीनगर कालोनी निवासी कारोबारी राजेश माकन को मुकदमा वापस न लेने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी है। कारोबारी की पत्नी सोनिया ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए मामले में संजीव मल्होत्रा व उसकी महिला मित्र के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सोनिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति राजेश माकन गांधीनगर मार्केट में कारोबार करते हैं। दो वर्ष पूर्व संजीव मल्होत्रा निवासी अर्बन स्टेट, थाना डूंगरी जनपद लुधियाना, पंजाब ने अपने साथियों विपिन त्रिपाठी, रजनीश बाला, सीमा कोहली व संजीव कोहली ने उनके पति पर दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संजीव मल्होत्रा को जेल भेज दिया था।
जमानत पर जेल से छूटने के बाद संजीव मल्होत्रा मुकदमा वापस न लेने पर राजेश माकन को डिजिटल अरेस्ट या हनीट्रैप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी है। आरोपी की महिला मित्र ने उनके पति को दो बार वीडियो कॉल की। आरोप है कि अब उनके पति के फोटो पर अभद्रता भरे शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो और ऑडियो कॉल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें