हापुड़ के पिलखुवा में रेलवे रोड स्थित फाटक के बंद रहने से हजारों राहगीर परेशान हो रहे हैं। रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य होने के कारण तीन दिन बंद रहेगा।
रेलवे रोड स्थित फाटक के बंद रहने से रोजाना हजारों राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य होने के कारण फाटक तीन दिन बंद रहेगा।
विज्ञापन
शहर का रेलवे रोड सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है।
रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य होने के कारण रोड स्थित रेलवे फाटक को बुधवार सुबह सात से शुक्रवार रात आठ बजे तक के लिए बंद किया गया है। जिसके चलते दूर-दराज से सामान की खरीदारी करने बाजार आने वाले ग्राहकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवागमन करने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य होने के कारण रेलवे फाटक शुक्रवार रात आठ बजे तक बंद रहेगा। राहगीर पबला एवं चंडी रेलवे फाटक से आवागमन करेगे। - रोहित कुमार, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन पिलखुवा।