फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से मिले हजारों फार्म नगर निगम ने लौटाए

Sun, 28 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजारों युवाओं के हाथ से संविदा सफाई कर्मचारी का मौका निकल गया। डाक विभाग ने 24 अगस्त तक आवेदन फार्म रिसीव तो कर लिए, लेकिन नगर निगम नहीं पहुंचाए। जन्माष्टमी के अवकाश के बाद डाक विभाग के कर्मचारी आवेदन फार्म को लेकर निगम पहुंचे तो अधिकारियों ने बैरंग लौटा दिए। ऐसे में यह अभ्यर्थी अब बीच में फंस गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने आवेदन के विज्ञापन में ही फार्म भेजने की अंतिम तारीख 24 अगस्त तय कर दी थी। 24 अगस्त की शाम पांच बजे तक निगम में पहुंचने वाले फार्मों को ही स्वीकार किया गया।

डाक विभाग ने 24 अगस्त की डाक 26 अगस्त को निगम में पहुंचाई तो अधिकारियों ने इसे रिसीव करने से इंकार कर दिया। शनिवार को डाक विभाग के अधिकारी दोबारा नगर आयुक्त अब्दुल समद के पास पहुंचे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने भी इन फार्म को लेने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में निगम की ओर से लिखित में यह दे दिया कि 24 अगस्त के बाद वह आवेदन फार्म रिसीव नहीं करेंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ।
..
79028 आवेदन फार्म पहुंचे नगर निगम
नगर निगम में 2317 संविदा कर्मचारी पदों के लिए 79028 आवेदन फार्म पहुंचे हैं। इन आवेदन फार्मों को अब सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने शनिवार को इसके लिए निगम के 52 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। इस काम में निगम के बाबुओं से लेकर जेई, उप नगर आयुक्त, अकाउंट ऑफिसर और अपर नगर आयुक्त की भी ड्यूटी लगाई गई है।
..
भर्ती में रिश्वत पर रोक के लिए लगाए होर्डिंग्स
संविदा कर्मचारी की भर्ती में दलाल सक्रिय हुए तो निगम ने भी उन पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। शनिवार को निगम परिसर में दो बड़े होर्डिंग लगा दिए गए हैं। इनमें मेयर की ओर से निर्देश दिए गए है कि भर्ती के लिए रिश्वत मांगने वालों की वीडियो, ऑडियो या स्टिंग ऑपरेशन कर उन्हें भेज दें। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें