फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी में तीन दिन में दो बार घुसे चोर, 600 किग्रा तांबा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र स्थित एक फैक्टरी से चोरों ने दो बार में 600 किग्रा तांबे के तार चोरी कर लिए। डिवाइन पावर एनर्जी लिमिटेड के निदेशक राजेश गिरी ने लिंक रोड थाने में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजेश गिरी निवासी दिल्ली ने पुलिस को बताया कि उनकी फैक्टरी साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में है। तीन अक्तूबर की सुबह करीब 3:30 बजे पहली चोरी की घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर एटलस साइकिल फैक्टरी की तरफ से आए और तांबे के तार ले जाते हुए दिखाई दिए। चोरों ने पांच अक्तूबर की सुबह फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पीड़ित के अनुसार, चोर अक्सर छुट्टी की रात में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दोनों घटनाओं में कुल करीब 600 किग्रा तांबे के तार चोरी हुए हैं। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। इसके लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें