गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव का एलान किया गया। जिसका कई साधु-संतों ने खुला समर्थन किया। यहां जाने के लिए महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद मंदिर से निकलते थे। मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। मंदिर में यति नरसिंहानंद के साथ धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
लिस के रोकने पर विरोध हुआ। यहां पुलिस रबर बुलेट और स्मोक गन को लेकर तैयार है। मंदिर से महंत याति की निकलने की तैयारी से पहले मंदिर में फोर्स लगाई गई। हनुमान चालीसा पढ़कर विरोध जाता रहे हैं। 500 की संख्या में एकसाथ लोग यहां जुटे हैं। एकसाथ हनुमान चालीसा पढ़ी। कलेक्टर आने के लिए रवाना हो रहे थे।
जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन किया है। इस दौरान जमकर नारे लगे। देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया... गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई के खिलाफ पुलिस की मौजूदगी में कलेक्टेट में कंधे पर बैठकर धरना लीड करने पहुंचे।