फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर जनपद में आयोजित आरोग्य मेले में इस बार मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। शासकीय अवकाश के दिन आयोजन होने के कारण जहां सामान्य रविवार की तुलना में मरीज कम पहुंचे। वहीं महिला स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकाें में भी असंतोष देखा गया। रविवार को जिले के 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 2764 मरीजों ने उपचार कराया। सामान्य दिनों में यह संख्या 3800 से अधिक रहती है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक पर्व और सार्वजनिक अवकाश के कारण लोग मेले में कम पहुंचे। महिला स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि अवकाश के दिन ड्यूटी लगाए जाने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने और परिवार के साथ समय बिताने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि के कारण केंद्रों पर मरीजों की संख्या कम रही। उन्होंने जानकारी दी कि 452 मरीजों को खून की जांच, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के लिए एमएमजी अस्पताल, संयुक्त अस्पताल और जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। नोडल ने बताया कि मेले में मातृ और शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। कुल 296 बच्चों और 223 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


घूकना नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण जुकाम, सिरदर्द और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा घुटनों और जोड़ों के दर्द से परेशान लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांच मरीजों को गंभीर स्थिति में भर्ती कर उपचार दिया गया, जिन्हें आराम मिलने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. ललित ने बताया कि मौसम में तापमान के उतार चढ़ाव के चलते वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंड के कारण सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें