फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सर्वर डाउन होने से कम हुई बैनामों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पिछले एक से ढेड़ महीने से निबंधन विभाग का सर्वर डाउन होने की वजह से बैनामों की संख्या में काफी कमी आई है। पिछले वर्ष के अक्तूबर माह की तुलना में इस वर्ष 14 फीसदी कम बैनामे हुए हैं। पिछले चार दिन लगातार सर्वर डाउन रहने और मेनटेनेंस कार्य की वजह से पूरी तरह बैनामे होने बंद रहे। पिछले दो दिनों से सर्वर ठीक होने के बाद बैनामों में तेजी आई है।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 248 करोड़ के बैनामे हुए थे वहीं इस बार अक्तूबर माह में 213 करोड़ के ही बैनामे हो पाए थे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से लगातार सर्वर डाउन होने की समस्या आ रही थी जिसकी वजह से बैनामे कराने में, ऑनलाइन नकल प्राप्त करने में मुश्किलें आ रही थीं। आठ नवंबर से एनआईसी से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित किया गया था जिसकी वजह से बैनामे नहीं हो पाए थे। अब इस समस्या का समाधान हो गया है सर्वर काफी तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में दो हजार से अधिक बैनामे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें