फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन हत्यारोपी बने गैंगस्टर, पांच को किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने मुरादनगर के गांव धेदा में पंकज की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन हत्यारोपियों पर गैंगस्टर और पांच अन्य को जिला बदर किया है।
विज्ञापन


आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जून माह में गैंग लीडर प्रशांत उर्फ कबूतर ने अपने साथी पवन और विक्की उर्फ विकास के साथ मिलकर पिंटू चौधरी के बेटे पंकज की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। बताया कि प्रशांत उर्फ कबूतर निवासी एवेन्यू गौर सिटी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर, पवन कुमार निवासी ग्राम चितौड़ा मुरादनगर और विकास उर्फ विक्की निवासी ग्राम चितौड़ा थाना मसूरी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही लूट, चोरी, अवैध हथियार रखना और जानलेवा हमले के आरोपी आकाश खटीक उर्फ बालक और नीरज शर्मा उर्फ टर्रा निवासी कृष्णापुरी थाना मोदीनगर, आदिल निवासी कमल विहार थाना अंकुर विहार, आमिर निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी और राशिद निवासी खुशहाल पार्क थाना ट्रोनिका सिटी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की साथ छह माह के लिए जिला बदर किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें