फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश में भी नहीं डिगी भक्तों की आस्था, भीगते हुए किया जलाभिषेक

विज्ञापन
दिल्ली मेरठ रोड पर डाक कांवड़ लेकर आते शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। जय बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से मंगलवार को शहर के शिवालय गूंज उठे। सावन की शिवरात्रि पर सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था नहीं डिगी। भीगते हुए भी लोग कतार में खड़े रहे और जलाभिषेक किया। फूल, फल, दूध, घी और पंचामृत से पूजा कर सभी ने कल्याण का वरदान मांगा।
विज्ञापन


दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर, नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर, स्वयंभू शिव मंदिर, डासना शिवशक्ति मंदिर और संजयनगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर में देर रात तक पूजा-अर्चना चलती रही।


लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

दूधेश्वरनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सोमवार रात से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी जो मंगलवार देर शाम तक लगी रही। दोपहर तक भक्तों की कतार घंटाघर तक पहुंच गई थी और यह रात 12 बजे जाकर कम हुई। कई भक्त जमीन पर लेट-लेटकर भी पहुंचे। बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लाकर चढ़ाने पहुंचे। शाम को भगवान शिव को 108 प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया और महाआरती हुई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ सहित सभी अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि इस शिवरात्रि से जलहरी छह महीने के लिए हटा दी गई है। अब महाशिवरात्रि पर ही जलहरी लगाई जाएगी।
भव्य सजावट और पुख्ता इंतजाम
दूधेश्वरनाथ शृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल के निर्देशन में मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगे झूमर-लाइट से सजाया गया। भक्तों की सुविधा के लिए बेरिकेडिंग की गई थी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार बनाई गई। जब महिलाएं गर्भगृह में दर्शन और जलाभिषेक करतीं तो पुरुषों को बाहर रोका गया और इसी तरह पुरुषों के समय महिलाओं को रोका गया। सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिस बल, मंदिर समिति और नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर्स तैनात रहे। सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
डासना में तीन महिलाओं ने अपनाया सनातन धर्म
डासना शिव शक्ति मंदिर में सावन की शिवरात्रि पर तीन एक्स मुस्लिम महिलाओं ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर भोले का जलाभिषेक किया। यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने सनातन धर्म ग्रहण किया। इस दौरान अनिल यादव, महामंडलेश्वर प्रत्यंगिरा गिरि, यति अभयानंद गिरि और शशि चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली मेरठ रोड पर डाक कांवड़ लेकर आते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें