फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्माण के एक सप्ताह बाद ही क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, किया हंगामा

विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में नवनिर्मित पुलिया क्षतिग्रस्त होने के विरोध करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी स्थित होली चौक पर सप्ताहभर पहले बनाई गई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

किसानों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया। चेताया कि अगर शीघ्र ही पुलिया को दोबारा नहीं बनाया गया तो वह आंदोलन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी की अगुवाई में बुधवार को बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

सत्येन्द्र त्यागी ने बताया कि कस्बे के होली चौक पर लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिया का निर्माण किया गया था। मगर पुलिया एक सप्ताह बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण हमेशा दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने ठेकेदार पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर कुलदीप त्यागी, नरेंद्र त्यागी, अमित गिरी, निक्कू त्यागी, इंद्रजीत गुप्ता, मदनलाल फौजी, राजन त्यागी, शकील अहमद, मंगत जाटव, सोनू जाटव,नरेश जाटव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें