फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से अब कारोबारी की नाक कटी, छह टांके आए

Fri, 19 Aug 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रामपुर में रक्षाबंधन पर आसमान में कम उड़ती दिखी पतंगें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैन के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मांझे का आतंक जारी है। बृहस्पतिवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर स्कूटर सवार परचून कारोबारी की नाक कट गई, उनके छह टांके आए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली शाहदरा निवासी विकास (35) रक्षा बंधन की वजह से पत्नी-बच्चों को कोटगांव में ससुराल लेकर आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे पत्नी और बच्चों के साथ स्कूटर पर वापस दिल्ली जा रहे थे। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर पहुंचे ही थे कि चाइनीज मांझा उनकी नाक पर आकर लगा, जिससे उनकी नाक लहूलुहान हो गई।

वह तुरंत एमएमजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां अव्यवस्था देखकर वह प्राइवेट अस्पताल गए, जहां उन्हें टांके लगाए गए। बता दें कि लगातार हादसे होने के बावजूद प्रशासन चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले 15 अगस्त को विजयनगर बाईपास पांच साल के आर्यन की गर्दन कट गई थी, उसके 24 टांके आए थे। 8 जुलाई को ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर योगेश शर्मा की मौत हो गई थी। इसकेअलावा 18 जुलाई को विजयनगर में 12वीं के छात्र देवांश सेठी की गर्दन कट गई थी, जिससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें