फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेल से छूटे युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
छत से गिरने से हुई राहुल की मौत। फाइल फोटो
विज्ञापन
डासना/गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बम्हेटा स्थित निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर राहुल (34) का शव फंदे पर लटका मिला। राहुल के हाथ पर धारदार हथियार से किए गए वार के तीन निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

राहुल दो माह पूर्व ही जेल से छूटा था और एक पैर का घुटना खराब था। परिजनों ने राहुल की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर शाहपुर बम्हेटा स्थित निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर राहुल का शव फंदे पर लटका मिला। राहुल के भाई ने शव को फंदे की रस्सी काटकर नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से और उनके परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि राहुल कविनगर थाना क्षेत्र में किसी फैक्टरी में आग लगाने का आरोपी है और दो माह पूर्व ही डासना जेल से छूटकर आया था। राहुल एक पैर से दिव्यांग है और उसकी पत्नी परिवार का पालन पोषण करने के लिए घरों में सहायिका का काम करती है।
राहुल के दो बेटे हैं। पत्नी सुबह आठ बजे पड़ोस में हो रहे एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर में राहुल और उसके बेटे थे। दोपहर को राहुल ने अपने बेटों को मैगी बनाकर खिलाई। इसके बाद बच्चे खेलने घर से बाहर चले गए। लौटने पर जब उन्होंने अपने पिता को घर में नहीं देखा तो वह मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य पर पहुंचे। जहां राहुल का शव सटरिंग की बल्लियों से बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर राहुल का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें