फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अचूक, अभेद्य, सटीक थीम पर होगा एयरफोर्स का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारतीय वायु सेना दिवस बृहस्पतिवार को अपना 94वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस बार वायु सेना अपना स्थापना दिवस अचूक, अभेद्य, सटीक थीम पर आयोजित कर रही है। मंगलवार को हिंडन एयरफोर्स परिसर में जवानों का फुल ड्रेस रिहर्सल है।
विज्ञापन

हिंडन एयरबेस पर तीन वर्ष बात गत वर्ष वायुसेना दिवस मनाया गया था। इसी क्रम में इस बार भी आयोजन हो रहा है। 8 अक्तूबर को फ्लाईपास्ट के साथ ही हेलीकॉप्टर हवा में करतब दिखाते नजर आएंगे। इस बार भारतीय वायु सेना का बड़ा कार्यक्रम वाराणसी में किया जा रहा है। एयरफोर्स के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि वायु सेना दिवस परेड में एयरचीफ मार्शल एपी सिंह परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौ सेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है। इनके साथ ही कई वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। गत दो वर्ष से हिंडन एयरबेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एयरशो नहीं हो पा रहा, हालांकि कुछ लड़ाकु विमान हवा में करतब दिखाते हुए दिख जाएंगे। मंगलवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक फुल ड्रेस रिहर्सल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें