फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोमोज की चटनी पर हुए विवाद में हुई किशोर हत्या, दो नाबालिग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। नाईपुरा कॉलोनी में गेम खेलने के दौरान किशोर फैजान की चाकू घोंपकर हत्या के आरोपी दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है। वहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपियों ने फैजान की हत्या मोमोज की चटनी को लेकर हुए विवाद में की थी। जिस दुकान पर किशोर काम करता था उसी पर आरोपी अकसर मोमोज खाने जाते थे। दो अप्रैल और 16 अप्रैल को मोमोज की चटनी न देने पर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी स्थित गेमिंग कैफे है। बुधवार को आर्य नगर कॉलोनी निवासी फैजान (16) वीडियो गेम खेल रहा था। उसे वीडियोगेम की दुकान पर देख दोनों नाबालिगों को अपना पुराना विवाद याद आ गया। मुख्य आरोपी ने अपने नाबालिग दोस्त को घर से चाकू लाने भेजा। वह घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया तो मुख्य आरोपी ने किशोर के सीने और पेट पर कई वार कर उसे घायल कर मौके से भाग गए। पुलिस और परिजन किशोर को घायल हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया।
चटनी को लेकर दो बार हुए विवाद से नाराज थे नाबालिग
पुलिस ने बताया कि फैजान अपनी कॉलोनी की ही एक मोमोज की दुकान पर काम करता था। दोनों आरोपी भी आए दिन दुकान पर जाकर मोमोज खाते थे। 16 अप्रैल दोनों जब मोमोज खा रहे थे तो चटनी देने पर फैजान से विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों को समझा दिया गया। इसके बाद दो अप्रैल को दोनों आरोपी फिर से मोमोज खाने गए। आरोप है कि दोनों का फैजान से फिर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

10वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते है दोनों आरोपी

एसीपी ने बताया कि हत्या में शामिल दोनों आरोपी एक स्कूल और एक साथ 10वीं में पढ़ते हैं। स्कूल से लेकर कॉलोनी में अकसर एक साथ ही रहते थे। पुलिस ने नाबालिगों को लाल बाग कॉलोनी के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें