फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: संदिग्ध हालत में किशोर की मौत, सांप के काटने से मौत की आशंका, एक दिन पहले पिता का हुआ था निधन

Thu, 18 Jul 2024 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए एवं बिना कार्रवाई कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। गुरुवार को मृतक सुभाष के पुत्र लकी (15) की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के न्यू सर्वोदय नगर निवासी किशोर लकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोग किशोर की सांप के काटने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। मृतक के पिता सुभाष की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

सीओ पिलखुवा स्तुति सिंह ने बताया कि न्यू सर्वोदय नगर कॉलोनी निवासी सुभाष चौधरी की बुधवार अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए एवं बिना कार्रवाई कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। गुरुवार को मृतक सुभाष के पुत्र लकी (15) की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके उपरांत इलाज के लिए उसे जीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

चिकित्सकों एवं लोगों के अनुसार, किशोर की मौत सांप के काटने से होने की आशंका जता रही है। मृतक किशोर के हाथ पर सांप के काटने का निशांन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें