फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोर पर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। 13 वर्षीय किशोरी के पिता ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी के मुताबिक बाल अभिचारी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 13 वर्षीय किशोरी अपने घर में टीवी देख रही थी। इसी दौरान पडोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उनके घर में घुस आया। पडोसी ने किशोरी के पिता को कॉल कर पडोसी किशोर के घर में होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे किशोरी के पिता ने किशोर को उस समय पकड़ लिया जब वह उनकी बेटी से जबरदस्ती करता रहा था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने किशोर को लोगों से छुड़ाया। एसीपी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर किशोर को पकड़कर बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें