फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे व बीमारी से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में मंगलवार और बुधवार को इमरजेंसी में इलाज के दौरान दो मौत हुईं। पहला मामला मंगलवार रात का है। बुलंदशहर के 42 वर्षीय सानेंदर सिंह को रात करीब 12 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। वे पहले से ही बीमार थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। सानेंदर अपने बेटे के पास राहुल विहार में इलाज कराने के लिए आए थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी मौत 21 वर्षीय युवक लवकुश की हो गई। बुधवार की सुबह प्रताप विहार से बाइक से जा रहा था। पिंक बूथ के पास सड़क दुर्घटना में लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे एमएमजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान प्रताप विहार गली नंबर-17 निवासी लवकुश के रूप में हुई है। इसके अलावा बुधवार सुबह गोरखपुर से दिल्ली जा रहे 33 वर्षीय अनूप वीरवलपुर को चलती ट्रेन से गिरने के बाद गंभीर चोटें आईं थीं। घायल युवक को आरपीएफ की मदद से एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सीएमएस डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि अब हालत स्थिर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें