लाल कुआं स्थित निर्माणाधीन 33केवी सब-स्टेशन ट्रायल के बाद चालू हो गया है। बुधवार को पावर कारपोरेशन ने इससे औद्योगिक क्षेत्र और रेजिडेंशियल कालोनियों को जोड़ दिया गया है। यह सब-स्टेशन नई टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है।
मुख्यमंत्री के मिशन-2016 के तहत यह सब-स्टेशन बनाया गया है। करीब 10 करोड़ की लागत से बने इस सब-स्टेशन से साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र और लाल कुआं के आसपास की कालोनियों को राहत मिल जाएगी।
कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एसबी यादव ने बताया कि इस सब-स्टेशन के चालू हो जाने से कई अन्य सब-स्टेशन की ओवरलोडिंग खत्म हो जाएगी।
लोड बढ़ा, शहर भर में दो घंटे रही रोस्ट्रिंग
दो दिन मौसम खुशनुमा रहने के बाद बुधवार को फिर चिलचिलाती गर्मी हो गई। इसके चलते पावर डिमांड फिर बढ़ गई। लोड बढ़ा तो लखनऊ से रोस्टिंग के निर्देश आ गए। दोपहर में सभी सब स्टेशनों पर अलग-अलग समय पर दो-दो घंटे रोस्टिंग की गई।