गाजियाबाद में स्टंटबाजी कुछ युवकों को भारी पड़ गई। बारिश में कार की खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करने के मामले में तीन कारों में सवार युवकों का ट्रैफिक पुलिस ने 62000 का चालान काटा है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है रविवार को बारिश के दौरान तीन कारों में सवार होकर युवक सड़कों पर निकले और हूटर बजाते हुए खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए दिखाई दिए। युवको के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीनों वाहनों को ट्रेस कर चालान काटा है।
इस प्रकार किए गए चालान
(1) वाहन संख्या यूपी 14 बीएच 0801 वाहन स्वामी श्री सूरजपाल सिंह
बिना राज्य सरकार की अनुमति के सार्वजानिक स्थान पर स्टंट करना जुर्माना 5000 रुपये
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना जुर्माना 5000 रुपये
ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धी मानकों के उल्लंघन जुर्माना 10000 रुपये
बिना बीमा के वाहन चलाना जुर्माना 2000 रुपये
कुल जुर्माना 22000 रुपये का चालान किया गया।
(2) वाहन संख्या यूपी 14 सीके 0084 वाहन स्वामी श्री राहुल नागर
बिना राज्य सरकार की अनुमति के सार्वजानिक स्थान पर स्टंट करना जुर्माना 5000 रुपये
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना जुर्माना 5000 रुपये
ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धी मानकों के उल्लंघन जुर्माना 10000 रुपये
कुल जुर्माना 20000 रुपये का चालान किया गया।
(3) वाहन संख्या एचआर 51 एई 5200 वाहन स्वामी श्री शेखर कुमार
बिना राज्य सरकार की अनुमति के सार्वजानिक स्थान पर स्टंट करना जुर्माना 5000 रुपये
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना जुर्माना 5000 रुपये
ध्वनि प्रदूषण सम्बन्धी मानकों के उल्लंघन जुर्माना 10000 रुपये
कुल जुर्माना 20000 रुपये का चालान किया गया।
ज्यादातर गाड़ियां गाजियाबाद नंबर की, जबकि एक गाड़ी हरियाणा की
वायरल वीडियो प्रताप विहार पुलिस चौकी के नजदीक का है। बारिश हो रही है। इस बीच कुछ गाड़ियां रास्ते पर सायरन बजाती हुई दौड़ रही हैं। गाड़ियों की चारों खिड़कियों के शीशे खुले हुए हैं। प्रत्येक खिड़की के ऊपर एक-एक युवक बैठा हुआ है जो बाहर की तरफ झांककर हूटिंगबाजी करते चल रहे हैं। ज्यादातर गाड़ियां गाजियाबाद नंबर की हैं, जबकि एक गाड़ी हरियाणा की भी है।